जब पांडव के सगे मामा कौरवो के सेना पति बने

राजा शल्य कौन था



महाभारत में शल्य कौन थे?  महाभारत में शल्य का क्या योगदान था 


दुर्योधन का कपटी चाल कैसे किया शाल्य को अपने साथ युद्ध करने के लिए ?


शल्य माद्रा (मद्र देश) के राजा, माद्री के भाई, पाण्डु के सगे साले और नकुल सहदेव के सगे मामा थे। महाभारत कथा के अनुसार जब पांडव और कौरवो में युद्ध के घोषणा हुई तो वे अपनी विशाल सेना लेकर पांडवों की सहायता के लिए निकल पड़े। दुर्योधन को जब यह पता चला तो उसने राजा शल्य के मार्ग में विशाल भवन बनवा दिए और साथ ही उनके मनोरंजन के लिए सारा प्रबंध कर दिया। जहां भी राजा शल्य की सेना पड़ाव डालती, वहां दुर्योधन के मंत्री उनके खाने-पीने की उचित व्यवस्था कर देते। इतनी अच्छी व्यवस्था देखकर राजा शल्य बहुत प्रसन्न हुए और उन्हें लगा कि ये प्रबंध युधिष्ठिर ने करवाया है। 



उसी समय दुर्योधन अपने मामा शकुनि के साथ उस शिविर में पहुँचता हैं जंहा पर राजा अपने सैनिको के साथ विश्राम कर रहे थे। दुर्योधन के वंहा पहुंचने के बाद राजा शल्य को यह पता चलता हैं की यह सारी व्यवस्था दुर्योधन ने की हैं। राजा शल्य ने दुर्योधन से कहा की जाने अनजाने में मैंने आपका अतिथि सत्कार स्वविकार किया हैं इसलिए  मैं  तुम्हे  आश्रीवाद दिए यंहा से नहीं जा सकता। दुर्योधन उसी समय उनके सामने गया और युद्ध में सहायता करने का निवेदन किया। राजा शल्य ने उन्हें हां कह दिया। इस प्रकार दुर्योधन ने राजा शल्य को  छल द्वारा अपनी ओर से युद्ध करने के लिए राजी कर लिया था



युधिष्ठिर के पास जाकर राजा शल्य ने उन्हें सारी बात बता दी। युधिष्ठिर ने कहा कि आपने दुर्योधन को जो वचन दिया है, उस वचन को पूरा कीजिए। युद्ध के समय आप कर्ण के सारथि बनकर उसे भला-बुरा कहिएगा ताकि उसका गर्व नष्ट हो जाए और उसे मारना आसान हो जाए। राजा शल्य ने ऐसा ही किया। कर्ण की मृत्यु के बाद अंतिम दिन दुर्योधन ने राजा शल्य को कौरवों का सेनापति बनाया। युधिष्ठिर से युद्ध करते हुए राजा शल्य की मृत्यु हो गई।


राजा शल्य कौन थे ?

शल्य माद्रा (मद्र देशके राजामाद्री के भाईपाण्डु के सगे साले और नकुल  सहदेव के सगे मामा थे।


राजा शल्य को किसने मारा ?

महाभारत में युधिष्ठिर से युद्ध करते हुए राजा शल्य की मृत्यु हो गई।


शल्य ने युधिष्ठिर को क्या वचन दिया?

युधिष्ठिर ने राजा शल्य से कहा कि आपने दुर्योधन को जो वचन दिया है, उस वचन को पूरा कीजिए। युद्ध के समय आप कर्ण के सारथि बनकर उसे भला-बुरा कहिएगा ताकि उसका गर्व नष्ट हो जाए और उसे मारना आसान हो जाए। 

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box. / कृपया कमेंट बॉक्स में कोई भी स्पैम लिंक न डालें।

और नया पुराने